Dumka News: शिबू सोरेन डिजिटल लाइब्रेरी का उपायुक्त ने किया उद्घाटन
दुमका, अक्टूबर 30 -- Dumka News: दुमका, प्रतिनिधि। झारखंड आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन (जेसोवा) एवं जिला प्रशासन दुमका के सहयोग से कचहरी परिसर स्थित पुराने सरकारी भवन को आधुनिक एवं आकर्षक स्वरूप प्रदान कर तैयार की गई शिबू सोरेन डिजिटल लाइब्रेरी का गुरुवार को उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने उद्घाटन किया। इस लाइब्रेरी का उद्देश्य जिले के विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए बेहतर वातावरण, गुणवत्तापूर्ण अध्ययन सामग्री तथा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराना है। इस पहल से विद्यार्थियों को अपने ज्ञान का विस्तार करने, नई तकनीकों से जुड़ने और भविष्य में अपने करियर को बेहतर दिशा देने का अवसर मिलेगा। शिबू सोरेन डिजिटल लाइब्रेरी के उद्घाटन के दौरान भी उपायुक्त ने विद्यार्थियों के साथ आत्मीयता से बातचीत की। उन्होंने सर्वप्रथम पूरे पु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.