दुमका, अक्टूबर 26 -- Dumka News: प्रोजेक्ट संपूर्णा 2.0 के अंतर्गत मसालिया प्रखंड संसाधन केंद्र में विद्यालयों में सामाजिक-भावनात्मक शिक्षा को प्रभावी रूप से लागू करने तथा इसकी उपयोगिता पर साझा समझ विकसित करने के उद्देश्य से प्रखंड स्तरीय माइक्रो डायलॉग आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रखंड शिक्षा एवं प्रशिक्षण पदाधिकारी, बीपीओ, बीआरपी सहित विभिन्न संबंधित विभागों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान सामाजिक-भावनात्मक शिक्षा की अवधारणा, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में इसकी भूमिका तथा विद्यालयों में इसके प्रभावी क्रियान्वयन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई। प्रतिभागियों ने इस बात पर विचार-विमर्श किया कि बच्चों के शैक्षणिक विकास के साथ-साथ उनकी भावनात्मक समझ, आत्मविश्वास, सकारात्मक व्यवहार, निर्णय लेने की क्षमता और दूसर...