दुमका, अक्टूबर 11 -- Dumka News: दुमका, प्रतिनिधि। शिकारीपाड़ा महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. सिकंदर सिंह के नेतृत्व में पर्यावरण एवं जैव विविधता संरक्षण के उद्देश्य से वृक्ष रक्षा बंधन अभियान चलाया गया l अभियान के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित झारखंड बायोडाइवर्सिटी बोर्ड के सदस्य एवं एएन कॉलेज दुमका में वनस्पति विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. अमर नाथ सिंह ने वृक्ष रक्षा अभियान के उद्देश्य एवं इसके महत्त्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इसकी शुरुआत भारतीय वन सेवा के वरिष्ठ अधिकारी एवं वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, झारखंड सरकार के वर्तमान प्रधान मुख्य वन संरक्षक सह वन बल प्रमुख संजीव कुमार ने वर्ष 2004 में की थी जो अभी राज्य व्यापी प्रकृति संरक्षण जागरूकता अभियान का रूप ले चुका है l इस अभियान का मुख्य उद्देश्य वृक्षों को सांकेतिक रक्षा ...