दुमका, अक्टूबर 28 -- Dumka News: शिकारीपाड़ा मुख्य बाजार में कुशपहाड़ी से पहुंचे एक राहगीर पैदल चलने के दौरान गिरने से मौत हो गई। बताया जाता है कि मंगलवार देर शाम शिकारीपाड़ा साप्ताहिक बाजार में बजरंगबली मंदिर के समीप पैदल चल रहे राहगीर कुशपहाड़ी के कालीचरण सिंह उम्र करीब 50 वर्ष अचानक सड़क किनारे गिर पड़े, जिससे उसकी सिर पर चोट लगी। मौके पर स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायल कालीचरण को इलाज के लिए शिकारीपाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया,जहां चिकित्सकों ने जांच के दौरान मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना परिजनों को देते ही शिकारीपाड़ा पुलिस मौके पर पहुंची गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...