दुमका, अगस्त 15 -- Dumka News: काठीकुंड, प्रतिनिधि। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हाई स्कूल स्टेडियम काठीकुंड में आदिवासी क्लब काठीकुंड के बैनर तले आयोजित शहीद जादू सोरेन दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का शुक्रवार को शुभारंभ हुआ। शहीद जादू सोरेन के परिजन, सांसद प्रतिनिधि जोन सोरेन और झामुमो के वरिष्ठ कार्यकर्ता प्रवीर सोरेन ने फीता काटकर प्रतियोगिता की शुरुआत की। उद्घाटन से पूर्व मुख्य अतिथि जोन सोरेन ने कहा कि फुटबॉल ग्रामीण युवाओं का सबसे लोकप्रिय खेल है। क्षेत्र में प्रतिभा की कमी नहीं है, बस उन्हें मंच चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं से युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और भाईचारा बढ़ता है। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ प्रदर्शन करने की अपील की।उ यह भी पढ़ें- Ghumla News: कामडारा फुटबॉल टूर्नामेंट आज द्घाटन के तुरंत बाद पहला...