Dumka News: शहर के बाउरीपाड़ा के एक मकान से मोबाइल, टैब सहित हजारों की चोरी
दुमका, जुलाई 23 -- Dumka News: दुमका, प्रतिनिधि।दुमका शहर के बाउरीपाड़ा के एक मकान से मोबाइल, टैब सहित नगद रुपए की चोरी हो गई। चोरी की यह घटना 21 जुलाई की देर रात में हुई। इस संबंध में अंश कुमार ने नगर थाना में घर से सामान चोरी होने की लिखित शिकायत की है। अंश कुमार मूलरूप से काठीकुंड थाना अन्तर्गत धावाटांड़ गांव का निवासी है और वह दुमका के बाउरीपाड़ा स्थित विपिन यादव के मकान में किराए पर रहता है। वह एसपी कॉलेज में पढ़ाई करता है। उसके साथ और कई साथी रहता है। रात में पढ़ाई करने के बाद उसने मकान के मुख्य दरवाजे को बंद कर दिया और सो गया। उसने अपने कमरे के दरवाजे को बंद नहीं किया था। इसी बीच रात के करीब 2 बजे उसकी जब नींद खुली तो उसने देखा कि घर से मोबाइल, टैब, मोटर पम्प सहित नगदी 5 हजार रुपए की चोरी हो गई है। उसने घर के दरवाजे पर लगे सीसीटीवी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.