दुमका, अगस्त 2 -- Dumka News: विद्युत सब स्टेशन महुआडंगाल के अन्तर्गत फीडर-4 में तारों से सटे पेड़ों की टहनियों को काटने के साथ-साथ मेंटेनेंस का काम किया जाएगा। इसके लिए 2 अगस्त को फीडर-4 में सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी सहायक विद्युत अभियंता ने दी और इस असुविधा के लिए खेद प्रकट किया। उनका कहना है कि फीडर-4 में कई जगहों पर पेड़ों की टहनियां तार से स्पर्श कर रही है। पेड़ों की टहनियों से बिजली के तार टूटने का डर बना रहता है। इसलिए पेड़ों की टहनियों को काटना जरुरी है। यह भी पढ़ें- Purnia News: आज चार घंटे बाधित रहेगी बिजली

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...