Dumka News: वेतन नहीं मिलने से आर्थिक संकट में नवप्रतिनियुक्त चौकीदार
दुमका, अगस्त 26 -- Dumka News: सरैयाहाट, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र में जनवरी 2026 में योगदान देने वाले नव प्रतिनियुक्त चौकीदारों को अब तक वेतन नहीं मिलने से आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है।
वेतन भुगतान की मांग वेतन भुगतान की मांग को लेकर चौकीदारों ने मंगलवार को अंचलाधिकारी, सरैयाहाट को 25 चौकीदारों का हस्ताक्षरयुक्त एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में चौकीदारों ने बताया कि नियुक्ति के बाद से वे पूरी निष्ठा के साथ अपने कर्तव्य का निर्वहन कर रहे हैं, लेकिन करीब सात माह बीत जाने के बाद भी वेतन का भुगतान नहीं हुआ है। इससे परिवार का भरण-पोषण करना मुश्किल हो गया है।
आर्थिक परेशानी का सामना बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाने, बीमार परिजनों के इलाज और दवा की व्यवस्था करने में भी परेशानी हो रही है। कई चौकीदारों ने बताया कि घरेलू जरूरतों के लिए महाजनों स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.