दुमका, सितम्बर 10 -- Dumka News: विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस के अवसर पर बुधवार को जिला मानसिक स्वास्थ्य केंद्र, दुमका में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सिविल सर्जन डॉ. सुशांतो कुमार मांझी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस मौके पर सिविल सर्जन डॉ. सुशांतो कुमार मांझी ने कहा कि आत्महत्या करने वाले व्यक्ति अक्सर किसी न किसी रूप में मिली असफलता से निराश होकर भविष्य से उम्मीद खो देते हैं। ऐसे लोगों को समय रहते पहचानने की जरूरत है। यदि हम उनकी पहचान कर मदद कर सकें तो उनकी जान बचाई जा सकती है। अगर जीवन में एक भी व्यक्ति को आत्महत्या करने से रोक पाते हैं तो यह बहुत बड़ा पुण्य का काम होगा। यह भी पढ़ें- जिले में 10 से 16 सितंबर तक मनाया जाएगा विश्व आत्महत्या रोकथाम सप्ताहकार्यक्रम में शामिल विशेषज्ञ कार्यक्रम में डॉ. राम...