दुमका, अक्टूबर 27 -- Dumka News: सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय की ओर से स्नातक प्रशिक्षुता प्रशिक्षण के लिए चयनित अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी गई है। विश्वविद्यालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार 08 अप्रैल 2026 के तहत आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन पूरा होने के बाद उनका चयन किया गया है। यह चयन झारखंड सरकार के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग द्वारा जारी संकल्प 02 फरवरी 2023 तथा संकल्प संख्या 29 जून के प्रावधानों के अनुरूप किया गया है। चयनित अभ्यर्थियों को विश्वविद्यालय मुख्यालय सहित विभिन्न अंगीभूत एवं संबद्ध महाविद्यालयों में अलग-अलग विभागों और कार्यालयों में प्रशिक्षण के लिए आवंटित किया गया है। इनमें लेखा अनुभाग, वनस्पति विज्ञान प्रयोगशाला, रसायन विज्ञान प्रयोगशाला, संगणक प्रयोगशाला, पुस्तकालय, भौतिकी प्रयोगशाला, प्राणी...