दुमका, अक्टूबर 6 -- Dumka News: दुमका, प्रतिनिधि।झारखंड छात्र सभा के अध्यक्ष निलेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को विश्वविद्यालय में शैक्षणिक और प्रशासनिक लापरवाही के विरोध में संताल परगना महाविद्यालय दुमका से सिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय तक विशाल रैली और धरना-प्रदर्शन किया गया। इस आंदोलन में पूरे संथाल परगना क्षेत्र से हजारों छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर एकजुटता दिखाई। धरने के दौरान छात्र सभा ने विश्वविद्यालय प्रशासन के सामने तीन मुख्य मांगें रखीं। पहली मांग सत्र 2022-26 को जनवरी 2027 तक आठवें सत्र तक पूरा करने, दूसरी मांग लॉ कॉलेज को फिर से सिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय के अधीन लाने और तीसरी मांग सातवें सत्र में शोध पत्र के लिए 75 प्रतिशत अंक की अनिवार्यता पर दोबारा विचार कर सभी विद्यार्थियों को समान अवसर देने की है।

प्रदर्श...