दुमका, अक्टूबर 27 -- Dumka News: मसलिया प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में कायाकल्प गतिविधि के तहत मंगलवार को प्रखंड प्रमुख बासुदेव टुडू के नेतृत्व में विशेष स्वच्छता एवं साफ-सफाई अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रखंड के सभी स्वास्थ्य केंद्रों में एक साथ साफ-सफाई अभियान चलाया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित प्रमुख बासुदेव टुडू , विधायक प्रतिनिधि निशितवरन गोलदार, अंचलाधिकारी रंजन कुमार यादव, उपप्रमुख षष्टीपद नंदी एवं मुखिया प्रियंका हेंब्रम ने संयुक्त रूप से झाडू चलाकर उद्घाटन किया। सभी स्वास्थ्य कर्मियों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर और आसपास के क्षेत्र की साफ-सफाई की। इस दौरान स्वास्थ्य कर्मियों ने प्रखंडवासियों को अपने घर, आसपास और वातावरण को कचरा मुक्त रखने और स्वच्छता बना...