दुमका, जुलाई 16 -- Dumka News: हंसडीहा प्रतिनिधि। हंसडीहा पंचायत में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत पंचायत की मुखिया आशा हेम्ब्रम एवं ग्राम प्रधान सतवन सिंह ने अपना-अपना गणना प्रपत्र भरकर अभियान की शुरुआत की। इस दौरान बीएलओ सह आंगनबाड़ी सेविका रीता देवी उपस्थित रहीं और प्रपत्र भरने की प्रक्रिया में आवश्यक सहयोग प्रदान किया।मुखिया आशा हेम्ब्रम ने कहा कि मतदाता सूची को त्रुटिरहित एवं अद्यतन बनाने के लिए प्रत्येक पात्र मतदाता का गणना प्रपत्र भरना आवश्यक है। उन्होंने पंचायत क्षेत्र के सभी मतदाताओं से निर्धारित समय सीमा के भीतर अपना प्रपत्र भरकर आवश्यक दस्तावेज जमा करने की अपील की। वहीं ग्राम प्रधान सतवन सिंह ने भी ग्रामीणों से पुनरीक्षण कार्य में सक्रिय भागीदारी निभाने का आग्रह किया।बीएलओ यह भी पढ़ें- Dumka News: बीडीओ ने ए...