दुमका, अक्टूबर 1 -- Dumka News: मसलिया, प्रतिनिधि।मसलिया थाना पुलिस ने एक युवक को बल पूर्वक एक विवाहिता के साथ छेड़खानी एवं लज्जा भंग करने के आरोप में थाना कांड संख्या 52/2026 के मामले में नामजद आरोपी हेमलाल पुजहर ,पिता लुधु पुजहर निवासी बेलपहाड़ी, थाना मसलिया को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में दुमका भेज दिया। आरोपी के विरुद्ध बीएनएस की धारा 126(2), 115 एवं 74 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की जानकारी वरीय पदाधिकारी को भी दी है। इस संबंध में थाना प्रभारी राजेश रंजन ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी हेमलाल पूजहर पर एक विवाहिता के साथ छेड़छाड़ करने का मामला है। यह भी पढ़ें- Muzaffarnagar News: महिला से छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार उन्होंने आगे बताया कि मंगलवार रात्रि करीब नौ बजे पलासी मोड़ के पास आरोपी युवक हेमलाल पूजहर ने शौंच क...