दुमका, सितम्बर 2 -- Dumka News: जामा, प्रतिनिधि। सखी मंडल की दीदियों को स्वरोजगार और स्थायी आजीविका से जोड़ने की दिशा में जामा प्रखंड में महत्वपूर्ण पहल की गई। चिगलपहाड़ी पंचायत के नोनीहथवारी गांव में कलम निर्माण इकाई का उद्घाटन किया गया। वहीं जामा प्रखंड मुख्यालय में मंईयां सिलाई केंद्र का शुभारंभ जामा विधायक डॉ लुईस मरांडी एवं उपविकास आयुक्त अनिकेत सचान ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम के दौरान छह सखी मंडल की दीदियों को पलाश टोटो ई-रिक्शा वितरित किया गया। विधायक डॉ लुईस मरांडी ने सखी मंडल की दीदियों द्वारा आजीविका एवं उद्यमिता के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि महिलाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार और उद्यम से जोड़ने से उनकी आय बढ़ेगी तथा परिवार की आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। यह भी पढ़ें- पलाश को सशक्त ब्रांड...