दुमका, अक्टूबर 12 -- Dumka News: रामगढ़, प्रतिनिधि। रामगढ़ प्रखंड के पहाड़पुर पंचायत अंतर्गत महेशपुर गांव में रविवार को विधायक डॉ लुईस मरांडी के पहल से रविवार देर शाम 25 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाया गया। कुछ दिन पहले महेशपुर गांव का ट्रांसफार्मर जल गया था। इसके बाद से लोग अंधेरे में ही रह रहे थे। जैसे ही इसकी सूचना झारखंड मुक्ति मोर्चा की कार्यकर्ता मिरुलाल सोरेन को मिली इसकी सूचना विधायक को दे दी। मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए विधायक की ओर से बिजली विभाग के अधिकारियों से संपर्क कर गांव में ट्रांसफार्मर लगवाने की व्यवस्था करवाई गई। मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ता मिरुलाल सोरेन, बलदेव मुसुप, महानंद बास्की, लखीराम बास्की, सूखी लाल बास्की, जॉन हांसदा एवं दर्जनों ग्रामीण उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- Dumka News...