दुमका, अक्टूबर 18 -- Dumka News: जामा, प्रतिनिधि। जामा प्रखंड क्षेत्र के तपसी पंचायत के लक्ष्मीपुर गांव में शनिवार को विधायक डॉ लुईस मरांडी के पहल पर 100 केवी का ट्रांसफार्मर लगाया गया। बता दें कि कुछ दिन पहले लक्ष्मीपुर गांव में विद्युत विभाग से लगा काफी पुराना ट्रांसफार्मर अधिक लोड के कारण जल गया था। उसके बाद से लोग अंधेरे में ही रह रहे थे। कुछ दिन पहले इसकी सूचना स्थानीय ग्रामीणों की ओर से विधायक को दी गई थी। उस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए विधायक की और से बिजली विभाग के अधिकारियों से संपर्क कर गांव में 100 केवी का ट्रांसफार्मर की व्यवस्था कराई गई।झामुमो प्रखंड सचिव गौतम दर्वे एवं ग्रामीणों ने बिजली मिस्त्री के सहयोग स्थापित कर शनिवार ट्रांसफार्मर लगाकर गांव में बिजली सेवा बहाल किया। ट्रांसफार्मर लग जाने के बाद लक्ष्मीपुर गांव के ग्रामी...