Dumka News: विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक शिक्षकों की कमी पर चर्चा
दुमका, सितम्बर 16 -- Dumka News: मसलिया शैक्षणिक क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बलियाजोड़ में मंगलवार को विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक हुई। अध्यक्षता ग्राम प्रधान मालती सोरेन और एसएमसी अध्यक्ष धनंजय दास ने संयुक्त रूप से की। बैठक में विद्यालय में शिक्षकों की कमी और बुनियादी सुविधाओं के अभाव को लेकर अभिभावकों ने नाराजगी जताई।
शिक्षकों की कमी अभिभावकों ने कहा कि विद्यालय में 166 विद्यार्थी नामांकित हैं, जबकि पठन-पाठन की जिम्मेदारी वर्तमान में महज दो शिक्षकों पर है। एसएमसी अध्यक्ष धनंजय दास ने बताया कि शिक्षकों की कमी दूर करने के लिए करीब तीन वर्ष पूर्व उपायुक्त को आवेदन दिया गया था। इसके बाद विनीता ने सामाजिक विज्ञान शिक्षिका के रूप में योगदान दिया था। हालांकि, मार्च माह में उन्हें राजकीय मध्य विद्यालय जामा में प्रतिनियुक्त कर दिया गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.