दुमका, जुलाई 24 -- Dumka News: दुमका, प्रतिनिधि। झारखंड शिक्षा परियोजना कार्यालय दुमका के सभागार में शिक्षा विभाग की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला शिक्षा पदाधिकारी सह जिला कार्यक्रम पदाधिकारी ने की।

बैठक के दौरान के निर्देश बैठक को संबोधित करते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी सह जिला कार्यक्रम पदाधिकारी संजीत कुमार ने कहा कि विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण एवं परिणामोन्मुख शिक्षा सुनिश्चित करना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी अधिकारियों को विद्यालयों का नियमित निरीक्षण करने, शिक्षकों की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित कराने तथा कक्षा शिक्षण की सतत निगरानी करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि प्रत्येक विद्यालय में शैक्षणिक वातावरण सुदृढ़ होना चाहिए तथा बच्चों के सीखने के स्तर में निरंतर सुधार दिखाई देना चाह...