दुमका, जुलाई 24 -- Dumka News: डिस्ट्रिक्ट सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, उत्कृष्ट विद्यालय प्लस टू जिला स्कूल दुमका में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में कक्षा 9वीं से 10 वीं तक के छात्र-छात्राओं ने विज्ञान, गणित और पर्यावरण से जुड़े विभिन्न मॉडल और प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए। सोलर सिस्टम, जल संरक्षण, नवीकरणीय ऊर्जा, रोबोटिक्स और स्वास्थ्य से संबंधित मॉडल लोगों के आकर्षण का केंद्र रहे।विद्यालय के प्राचार्य ने कहा कि इस तरह की प्रदर्शनी से छात्रों में वैज्ञानिक सोच और रचनात्मकता का विकास होता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...