दुमका, सितम्बर 21 -- Dumka News: दुमका, प्रतिनिधि। दुमका के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रामपुर गांव के पास रविवार की देर शाम में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृत युवक की पहचान सरुवा गांव निवासी विक्रम मंडल के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार युवक दुमका शहर के होंडा शोरूम का कर्मचारी था। विक्रम शाम को किसी काम से रामपुर की ओर गया था। गांव के समीप बाइक की गति पर नियंत्रण नहीं रख सका और बाइक ब्रेकर पर उछल गई। जिससे विक्रम बाइक से गिरकर घायल हो गया। इसी दौरान गुजर रहे वाहन ने उसे कुचल दिया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अस्पताल भेजा। इधर, विक्रम की मौत मिलते ही परिवार के लोग व साथ काम करने वाले कर्मी अस्पताल पहुंच गए। शव को देखकर परिवार के दहाड़ मारकर रोने लगे। पुलिस का...