दुमका, नवम्बर 7 -- Dumka News: जरमुंडी प्रखंड अंतर्गत झनकपुर पंचायत के लोरीघाघर गांव में सात घरों के बिजली उपभोक्ता पिछले दो वर्षों से बांस के सहारे बिजली का उपयोग करने को मजबूर हैं। यह जानकारी शुक्रवार को क्षेत्र भ्रमण के दौरान सांसद प्रतिनिधि सह भाजपा जिला उपाध्यक्ष जयप्रकाश मंडल को ग्रामीणों ने दी। ग्रामीण कंचन कुमार रजक, दिलीप कुमार रजक, विष्णु भंडारी, कुलदीप भंडारी, धनंजय भंडारी और जितेंद्र ठाकुर ने बताया कि करीब दो साल पहले आंधी-बरसात के दौरान कटहल का पेड़ बिजली के पोल पर गिर गया था, जिससे पोल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। विष्णु भंडारी ने बताया कि विभाग को कई बार लिखित एवं मौखिक रूप से अवगत कराने के बावजूद अभी तक पोल एवं तार नहीं लगा। तब से लेकर आज तक विभाग ने नया पोल नहीं लगाया। मजबूरी में ग्रामीणों ने बांस के सहारे तार खींचकर बिजल...