Dumka News: लोकतांत्रिक व्यवस्था और संवैधानिक अधिकारों को समझने का बेहतर मंच देती है प्रतियोगिता : सांसद
दुमका, अक्टूबर 29 -- Dumka News: एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय काठीजोरिया में गुरुवार को राष्ट्रीय युवा संसद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इसमें 4 राज्यों के 4 एकलव्य विद्यालयों के 153 विद्यार्थियों ने भाग लेकर संसद की कार्यवाही, बहस और विधायी प्रक्रिया का जीवंत प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में भोगनाडीह साहिबगंज के 29, सलगाडीह तमाड़ रांची के 40, तोड़सुंदरी पश्चिमी सिंहभूम के 34 और बोझिया बहराइच उत्तर प्रदेश के 50 विद्यार्थी शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद नलिन सोरेन ने कहा कि यह प्रतियोगिता जनजातीय विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक व्यवस्था और संवैधानिक अधिकारों को समझने का बेहतर मंच देती है। इससे संवाद कौशल, तार्किक चिंतन और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है। उन्होंने विद्यार्थियों स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.