दुमका, सितम्बर 6 -- Dumka News: दुमका, प्रतिनिधि। लायंस क्लब दुमका के तत्वावधान में शनिवार को नॉर्थ वैली इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। क्लब ने शिक्षक विनय कुमार, सुमन कुमार और पंकज कुमार रजक को मोमेंटो, प्रशस्ति पत्र व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान कृत्रिम बुद्धिमत्ता वरदान या अभिशाप विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता हुई। प्रथम द्वितीय एवं तृतीय लाने वाले प्रतिभागियों को अतिथियों के द्वारा सम्मानित किया गया। समारोह में अध्यक्ष लायन डॉ. शमीम अंसारी, सचिव लायन डॉ. अमूल्य कुमार पाल, पीआरओ लायन रमण कुमार वर्मा, लायन डॉ. मनोज घोष, लायन डॉ. अखिलेश सिन्हा, लायन राजेंद्र गुप्ता, लायन डॉ. अमिता रक्षित, लायन सदाशिव गुप्ता, लायन डॉ. श्वेता स्वराज, प्राचार्या ज्योत्सना भारद्वाज सहित शिक्षक दीपक साहा, नवनीत, अंकुश र...