दुमका, जुलाई 22 -- Dumka News: दलाही, प्रतिनिधि। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मसलिया में 13 जुलाई से 31 अगस्त तक आयोजित परिवार स्वास्थ्य मेला के तहत मंगलवार को लाभुकों के बीच परिवार नियोजन संबंधी सामग्रियों का वितरण किया गया। इस दौरान स्वास्थ्य कर्मियों ने परिवार नियोजन के विभिन्न साधनों की जानकारी देते हुए छोटे एवं स्वस्थ परिवार के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। मौके पर उपस्थित स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लोगों को परिवार नियोजन अपनाने से मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य में होने वाले लाभों की जानकारी दी। लाभुकों को उनकी आवश्यकता के अनुसार परिवार नियोजन सामग्री उपलब्ध कराई गई तथा सुरक्षित मातृत्व और जिम्मेदार अभिभावक बनने के लिए जागरूक किया गया। स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि परिवार स्वास्थ्य मेला का उद्देश्य लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंच...