दुमका, सितम्बर 26 -- Dumka News: लगातार बारिश से सब्जी फसलों पर मंडराया संकट किसान परेशान रामगढ़, प्रतिनिधि। यह भी पढ़ें- Ghumla News: गुमला में बारिश से उरद-मक्का और आलू की फसल प्रभावितकृषि पर बारिश का प्रभाव रामगढ़ प्रखंड क्षेत्र में पिछले तीन दिनों से हो रही लगातार भारी बारिश का असर अब खेतों में लगी सब्जी फसलों पर भी दिखाई देने लगा है। अत्यधिक बारिश के कारण मक्का, बैंगन, गोभी समेत अन्य सब्जियों की फसलों को नुकसान पहुंचने लगा है। कई खेतों में तेज हवा के कारण पौधा गिर गया तथा जलजमाव और अत्यधिक नमी के कारण पौधे गलने लगे हैं, जबकि मक्का की फसल में विभिन्न प्रकार के कीड़े लगने की शिकायत सामने आ रही है। इससे फसलों की उत्पादन क्षमता प्रभावित होने के साथ किसानों के सामने आर्थिक संकट की स्थिति उत्पन्न हो गई है।बताते चलें की रामगढ़ प्रखंड अंतर्ग...