दुमका, नवम्बर 3 -- लखनपुर काली मेला की डाक बंदोबस्ती Dumka News: रामगढ़, प्रतिनिधि। प्रखंड के लखनपुर गांव में आयोजित होने वाले प्रसिद्ध काली मेला की वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए डाक बंदोबस्ती की तिथि निर्धारित कर दी गई है। आगामी 12 नवंबर 2026 को सुबह 11 बजे पंचायत भवन लखनपुर के सभागार कक्ष में आम डाक के माध्यम से बंदोबस्ती की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इस संबंध में जारी सूचना के अनुसार लखनपुर काली मेला सैरात की सुरक्षित राशि 47,725 रुपये (सैंतालीस हजार सात सौ पच्चीस रुपये) निर्धारित की गई है। इसी राशि से डाक की बोली शुरू होगी। बंदोबस्ती की आम डाक में लखनपुर के सोलह आना रैयत में से कोई भी व्यक्ति निर्धारित तिथि एवं समय पर शामिल होकर बोली लगा सकता है। सबसे अधिक बोली लगाने वाले व्यक्ति को वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए मेला सैरात की बंदोबस्ती आवंट...