दुमका, सितम्बर 6 -- Dumka News: रामगढ़, प्रतिनिधि। राजकीयकृत उच्च विद्यालय रामगढ़ में शनिवार को विद्यालय का 70वां स्थापना दिवस सह शिक्षक दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं उत्सवी माहौल में मनाया गया। सात दशक की गौरवशाली शैक्षणिक यात्रा पूरी करने के अवसर पर आयोजित समारोह में विद्यालय के वर्तमान एवं पूर्व शिक्षक, छात्र-छात्राएं, अभिभावक, जनप्रतिनिधि तथा क्षेत्र के गणमान्य लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के गौरवशाली इतिहास को याद करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में इसके योगदान और उपलब्धियों पर प्रकाश डाला गया। समारोह के दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने पारंपरिक लोटा-पानी की रस्म के माध्यम से मुख्य अतिथि जामा विधायक डॉ लुईस मरांडी का स्वागत किया। इसके बाद विद्यालय के शिक्षकों द्वारा विधिपूर्वक विधायक समेत अन्य अतिथियों का अ...