दुमका, अगस्त 4 -- Dumka News: सरैयाहाट, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय स्थित प्लस टू राजकीयकृत उच्च विद्यालय सरैयाहाट में सोमवार को विद्यालय प्रबंधन समिति (वीएमसी) के पुनर्गठन को लेकर अभिभावकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नसीमा बीबी ने की, जबकि सीआरपी संजय कुमार पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद रहे। बैठक में सर्वसम्मति से 19 अभिभावकों का विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य के रूप में चयन किया गया। इसके बाद लक्ष्मी कुमारी को समिति का अध्यक्ष तथा अरविंद मंडल को उपाध्यक्ष चुना गया। वहीं शेष 17 सदस्यों को विद्यालय के विकास एवं संचालन में सक्रिय भूमिका निभाने की जिम्मेदारी सौंपी गई। समिति में 6 पदेन सदस्यों को रखा गया है। जिसमें विद्यालय सचिव बिरेंद्र कुमार, वार्ड सदस्य बिष्णु मंडल, आंगनबाड़ी सेविका कविता कुमारी और पुजा कुमारी सहित शिक्षिका रश्...