दुमका, सितम्बर 16 -- Dumka News: सरैयाहाट प्रखंड क्षेत्र में मंगलवार को रुक-रुककर लगातार मुसलाधार हुई बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और बीच-बीच में तेज बारिश होती रही। बारिश के कारण सड़कों पर लोगों की आवाजाही काफी कम रही। बाजार और प्रमुख चौक-चौराहों पर सामान्य दिनों की अपेक्षा चहल-पहल नहीं दिखी। जरूरी काम से ही लोग घरों से बाहर निकले, जबकि अधिकांश लोग बारिश से बचने के लिए घरों और दुकानों में दुबके रहे। लगातार बारिश के कारण ग्रामीण इलाकों में कच्ची सड़कों और रास्तों पर कीचड़ जमा हो गया, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं कई जगहों पर जलजमाव की स्थिति भी बनी रही। बारिश के कारण दुकानदार भी ग्राहकों के इंतजार में बैठे नजर आए। इधर बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। धान की फसल के लि...