दुमका, अगस्त 19 -- Dumka News: सरैयाहाट, प्रतिनिधि। सरैयाहाट प्रखंड क्षेत्र में बीते दो दिनों से हो रही रिमझिम व लगातार बारिश से जहां आम जनजीवन प्रभावित हुआ है, वहीं किसानों के चेहरे पर खुशी देखने को मिल रही है। सोमवार से शुरू हुई बारिश मंगलवार देर रात तक रुक-रुककर जारी रही। बारिश के कारण सड़कों पर आवाजाही अपेक्षाकृत कम रही और ग्रामीण इलाकों में लोगों को रोजमर्रा के कामकाज में परेशानी का सामना करना पड़ा। यह भी पढ़ें- Kodarma News: दिनभर होती रही बारिश, जनजीवन प्रभावित, किसानों को मिली राहतकिसानों की खुशी हालांकि किसानों का कहना है कि धान की फसल के लिए यह बारिश काफी फायदेमंद साबित होगी। किसान राजेंद्र ठाकुर ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से खेतों में पर्याप्त नमी की जरूरत थी। लगातार हो रही बारिश से धान के खेतों में पानी की कमी दूर होगी और फसल क...