Dumka News: रामगढ़ में प्रतिमा विसर्जन के साथ नवरात्र का हुआ समापन
दुमका, अक्टूबर 21 -- Dumka News: रामगढ़ में शारदीय नवरात्र का पावन पर्व मंगलवार को विजयादशमी के अवसर पर मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के साथ शांतिपूर्ण एवं भक्तिमय वातावरण में संपन्न हो गया। इस दौरान रामगढ़ दुर्गा मंदिर परिसर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती रही। भक्तों ने मां भगवती की विधिवत पूजा-अर्चना कर सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। विजयादशमी के अवसर पर मां भगवती की आराधना के पश्चात दोपहर 12 बजे कलश विसर्जन किया गया। इसके बाद दुर्गा पूजा समिति की ओर से स्थानीय लोगों एवं श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया। महाप्रसाद ग्रहण करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। वहीं, दुर्गा मंदिर परिसर के आसपास विजयादशमी के अवसर पर मेले का भी आयोजन किया गया, जहां खाने-पीने, बच्चों के खिलौने सहित विभिन्न प्रकार के स्टॉल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.