Dumka News: रामगढ़ में घायल अवस्था में मिला लकड़बग्घा, वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू
दुमका, जुलाई 12 -- Dumka News: रामगढ़, प्रतिनिधि। रामगढ़ प्रखंड अंतर्गत ठाड़ीहाट उच्च विद्यालय एवं सरस्वती शिशु विद्या मंदिर ठाडीहाट के बीच स्थित सड़क के किनारे रविवार को एक घायल लकड़बग्घा मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौके पर जुट गए। सड़क किनारे घायल अवस्था में पड़े लकड़बग्घे को देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई और यह पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गया।
घायल लकड़बग्घे की स्थिति प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार लकड़बग्घा गंभीर रूप से घायल था तथा उसके मुंह से लगातार खून बह रहा था। आशंका जताई जा रही है कि किसी तेज रफ्तार चार पहिया वाहन की चपेट में आने से वह घायल हो गया। ग्रामीणों ने बताया कि घटनास्थल पर दो लकड़बग्घे देखे गए थे, जिनमें से एक दुर्घटना का शिकार होकर घायल हो गया, जबकि दूसरा जंगल क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.