दुमका, अक्टूबर 21 -- Dumka News: महाष्टमी के पावन अवसर पर रामगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत दुर्गा मंदिर परिसर में छोटे-छोटे बच्चों के लिए भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कई नन्हे-मुन्ने बालक-बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।इस अवसर पर रामगढ़ थाना प्रभारी मनीष कुमार मंच पर उपस्थित हुए और बच्चों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए आकर्षक पुरस्कार भी प्रदान किए। उनके इस प्रयास से बच्चों का उत्साह और बढ़ा।कार्यक्रम ने एक ओर जहां महाष्टमी के उत्सवी माहौल को और भी खास बना दिया, वहीं दूसरी ओर अभिभावकों को अपने बच्चों की प्रतिभा निखारने और उसे मंच पर प्रस्तुत करने का सुनहरा अवसर मिला। यह भी पढ़ें- Dumka News: वैष्णवी दुर्गा मंदिर में...