दुमका, अक्टूबर 4 -- Dumka News: रानेश्वर, प्रतिनिधि।भारत सेवाश्रम संघ पाथरा स्थित स्टेडियम में शनिवार को दो दिवसीय चौथे सीजन की स्वामी ज्ञानात्मानंद स्मृति फुटबॉल प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में कुल 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं। प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच सरजोम बागान बनाम एमवायसी तिलाबनी के बीच खेला गया, जिसमें रोमांचक मुकाबले के बाद सरजोम बागान ने पेनल्टी शूटआउट में जीत दर्ज की। पहले दिन फ्रेंड्स क्लब यूनाइटेड बनाम कोलाईबाड़ी, श्यामपुर बनाम मुर्मू ब्रदर्स तथा एबी इलेवन स्टार बनाम शालीमार के बीच भी मुकाबले हुए। बाद में फ्रेंड्स क्लब यूनाइटेड और एबी इलेवन स्टार के बीच सेमीफाइनल मुकाबला हुआ, जिसमें एबी इलेवन स्टार ने पेनल्टी शूटआउट में 4-3 से जीत हासिल की। यह भी पढ़ें- Kodarma News: नकुल स्मारक फुटबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन ...