दुमका, अगस्त 26 -- Dumka News: रानेश्वर, प्रतिनिधि। प्रखंड के तीन पहाड़िया आदिम जनजाति बहुल गांवों में पक्की सड़क निर्माण का शिलान्यास किया गया। स्थानीय सांसद नलिन सोरेन ने नारियल फोड़कर और फीता काटकर सभी सड़कों का शिलान्यास किया। इनमें चापुड़िया से वन पड़ा पहाड़िया टोला तक 2.55 किमी सड़क, पीएमजीएसवाई रोड कुमीरखाला से बांसकुली तक 1.02 किमी सड़क और पीएमजीएसवाई रोड से नोरंगी तक 2.25 किमी सड़क का निर्माण होना है। निर्माण कार्य संवेदक के माध्यम से आरईओ विभाग की देखरेख में कराया जाएगा। सभी सड़कें आदिम जनजाति पहाड़िया बहुल गांवों को जोड़ती हैं। लंबे समय से सड़क की मांग कर रहे ग्रामीणों ने शिलान्यास पर हर्ष जताया और सांसद का आभार व्यक्त किया। यह भी पढ़ें- Dumka News: सड़क निर्माण से लोगों की बढ़ेंगी सुविधाएं : सांसद

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...