दुमका, अक्टूबर 4 -- Dumka News: रानेश्वर, प्रतिनिधि। मयूराक्षी ग्रामीण महाविद्यालय रानेश्वर मे शनिवार को प्रभारी प्राचार्य प्रोफेसर नब कुमार पाल की अध्यक्षता मे राष्ट्रीय सेवा योजना की ओर से महाविद्यालय से रानेश्वर बाजार तक वालंटियर्स के साथ रैली निकाली गई। इस रैली का उद्देश्य सभी वालंटियर्स को अधिक से अधिक दान उत्सव के प्रति जागरूक करना है l इसी रैली मे सभी इकाई के कार्यक्रम पदाधिकारी सहित वालंटियर्स के साथ इकाई 1 कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ अवर्णा रॉय, इकाई 3 कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ रूपम कुमारी, इकाई 4 कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ प्रशांत पातर, इकाई 5 कार्यक्रम पदाधिकारी प्रोफेसर आशीष मंडल ने सभी वालंटियर्स को दान के प्रति प्रेरित कर वालंटियर्स का उत्साह बढ़ाया l इसके साथ ही प्रभारी प्राचार्य प्रोफेसर नब कुमार पाल ने कहा कि दान कार्यक्रम बहुत ही अच्...