दुमका, सितम्बर 16 -- Dumka News: प्रखंड के दक्षिणजोल पंचायत अंतर्गत निझूरी गांव की सड़क पूरी तरह जर्जर हो गई है। सड़क ने अपना अस्तित्व ही खो दिया है। बरसात में कीचड़ और जलजमाव के कारण स्थिति और बदतर हो गई है। निझूरी मोड़ से गांव की अंतिम सीमा तक जाने वाली सड़क पर वाहन तो दूर, पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। जगह-जगह जलजमाव से ग्रामीणों को भारी परेशानी हो रही है। स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को सबसे अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।ग्रामीणों ने बताया कि सड़क के पक्कीकरण और नाली निर्माण को लेकर कई बार जनप्रतिनिधियों को आवेदन दिया गया है, बावजूद स्थिति जस की तस है। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के लिए वरीय अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से हस्तक्षेप की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...