दुमका, जुलाई 17 -- Dumka News: रानेश्वर । रघुनाथपुर-बरमसिया मुख्य पथ के आसनबनी पैट्रोल पंप के समीप रक बड़ा हादसा टल गया। यह घटना शुक्रवार की है। घटना में कोई हताहत नहीं हुई। लेकिन कई घण्टे मुख्य पथ में जाम की स्थिति बन गई। बड़ी एवं भारी वाहन रोड से निकल नहीं पा रहा था। हलांकि छोटी वाहन बगल से निकल रहा था। दरअसल एक बड़ी ट्रक यहां अनियंत्रित होकर रोड किनारे गड्ढे में घुस गया था। और ट्रक दिशा बदलकर तिरछा हो गया। साथ ही पूरा रोड को अवरुद्ध कर दिया था। ट्रक से लोड माल उतारने के बाद ही ट्रक को मौके से हटाया गया। और रोड से आवाजाही सामान्य हुआ। तब तक बड़ी वाहन फंसे रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...