दुमका, अक्टूबर 28 -- Dumka News: रानेश्वर के सालतोला पंचायत के नया पाड़ा टोला में इन दिनों पेयजल संकट गहरा गया है। ग्रामीण करीब 1 किमी दूर स्थित ऊपरपाड़ा में मौजूद एक चापाकल से पेयजल संग्रह करने पर मजबूर है। इस टोला में बना जल मीनार विभाग की उदासीनता से शोभा की वस्तु बनकर रह गया है। ग्रामीण प्यास बुझाने को तरस रहे है। ग्रामीण कौशल्या मोहाली,अनिता मोहाली, मनू मोहली,तरामुनी मोहली, महापोल हेम्ब्रम,गेंद मरांडी समेत अन्य ने बताया कि वर्षों पूर्व यहां पूर्व से मौजूद चापाकल में मशीन लगाकर जल टंकी लगाया गया था,ताकि ग्रामीणों को पेयजल उपलब्ध कराई जा सके, लेकिन करीब 1 वर्ष पूर्व से ही यहां पेयजल आपूर्ति बंद पड़ा है। ग्रामीणों ने बताया कि पंचायत के मुखिया से जलमीनार चालू करने का अनुरोध किया है। वाबजूद स्थिति जस की तस बनी हुई है। ग्रामीण अविलंब जलमीनार ...