दुमका, सितम्बर 28 -- Dumka News: झारखंड -बिहार बोडर स्थित सरैयाहाट थाना क्षेत्र के कारुडीह गांव के समीप अज्ञात चोरों द्वारा 20 पोल से बिजली तार चोरी कर लेने जाने का मामला प्रकाश में आया है। घटना के बाद कारुडीह के साथ-साथ आसपास के गांव में बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई है। ग्रामीणों के अनुसार, बीते रात्रि घटना देर रात की बताई जा रही है। चोरों ने सुनसान का फायदा उठाते हुए पोल पर चढ़कर बिजली का तार काट लिया और मौके से फरार हो गए। सुबह बिजली नहीं रहने पर ग्रामीणों को घटना की जानकारी हुई। इसके बाद गांव में हड़कंप मच गया। बिजली आपूर्ति ठप होने से पेयजल, मोबाइल चार्जिंग, बच्चों की पढ़ाई और घरेलू कार्य प्रभावित हो रहे हैं। उमस भरे मौसम में बिजली नहीं रहने से ग्रामीणों की परेशानी और बढ़ गई है। घटना की सूचना मिलने पर बिजली विभाग के कर्मी मौके ...