दुमका, अक्टूबर 21 -- Dumka News: ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय दुमका द्वारा शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर आयोजित चैतन्य देवियों की झांकी का समापन विजयादशमी के दिन हुआ। इस अवसर पर झांकी के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले प्रतिभागियों एवं सहयोगियों को संस्था की संचालिका राजयोगिनी बी.के. जयमाला ने सम्मानित किया। उन्होंने सभी के समर्पण, सहयोग एवं सेवाभाव की सराहना करते हुए कहा कि किसी भी आध्यात्मिक आयोजन की सफलता सामूहिक प्रयास, एकता और निःस्वार्थ सेवा का परिणाम होती है। दीप प्रज्वलन में मुख्य अतिथि के रूप में रिम्स रांची के डॉ सुरेंद्र सिंह और उनकी धर्मपत्नी सावित्री सिंह शामिल रहे। चैतन्य देवियों की झांकी के माध्यम से श्रद्धालुओं को नारी शक्ति, आध्यात्मिक चेतना, पवित्रता, आत्मबल एवं श्रेष्ठ संस्कारों का संदेश दिया गया। देव...