दुमका, जुलाई 24 -- Dumka News: दुमका। उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में राजकीय श्रावणी मेला बासुकीनाथ धाम की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों की अद्यतन स्थिति की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि मेला प्रारंभ होने से पूर्व सभी तैयारियां हर हाल में पूरी कर ली जाएं। यह भी पढ़ें- Dumka News: डीडीसी ने बासुकीनाथ में श्रावणी मेला की व्यवस्था का लिया जायजा स्वास्थ्य सेवाएँ उन्होंने कहा कि बाबा बासुकीनाथ पर जलार्पण करने आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ अपनी व्यवस्थाएं पूरी तरह दुरुस्त रखें। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने निर्देश दिया कि बाइक एंबुलेंस चालक सहित 24x7 मे...