दुमका, अक्टूबर 16 -- Dumka News: राष्ट्रीय सेवा योजना, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के निर्देश पर एसपी कॉलेज में नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत - 100 सप्ताह संकल्प अभियान के तहत योग एवं आत्मरक्षा दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. केपी यादव ने की। उन्होंने कहा कि नशामुक्त और जागरूक युवा ही विकसित भारत के संकल्प को साकार कर सकते हैं। युवाओं को योग और अनुशासन को जीवन में अपनाना चाहिए। एनएसएस की विश्वविद्यालय निदेशक डॉ. पूनम बिंझा ने कार्ययोजना बताई। कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. होलिका मरांडी ने स्वागत संबोधन दिया। कार्यक्रम समन्वयक डॉ. कुमार सौरव ने नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: योग और आत्मरक्षा का प्रशिक्षण लेकर नशामुक्ति की ली शपथ योग शिक्षक शंभू रजक ने योगाभ्यास व प्राणायाम...