Dumka News: युवाओं में अनुशासन, एकता, आपसी भाईचारे और टीम भावना मजबूत करता है खेल : विधायक
दुमका, नवम्बर 10 -- Dumka News: काली पूजा के अवसर पर शिकारीपाड़ा प्रखंड के ढाका पंचायत अंतर्गत ढेवाडीह गांव में ढेवाडीह क्रिकेट युवा क्लब की ओर से आयोजित सात दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। समापन समारोह के मौके पर विधायक आलोक कुमार सोरेन ने फाइनल में पहुंची दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि खेल शारीरिक और मानसिक विकास के साथ-साथ युवाओं में अनुशासन, एकता, आपसी भाईचारे और टीम भावना को मजबूत करता है। ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह की प्रतियोगिताओं के आयोजन से स्थानीय प्रतिभाओं को अपनी क्षमता प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है। विधायक ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए ढेवाडीह क्रिकेट युवा क्लब के पदाधिकारियों, सदस्यों एवं आयोजकों को बधाई दी।
फाइनल मु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.