दुमका, जुलाई 23 -- Dumka News: पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय हंसडीहा में बुधवार को तीन दिवसीय प्री-सुब्रोतो कप राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता-2026 का भव्य शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन जामा विधायक डॉ लुईस मरांडी ने ध्वजारोहण कर किया। मौके पर मुख्य अतिथि विधायक डॉ लुईस मरांडी ने कहा कि खेल युवाओं के व्यक्तित्व विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है। इससे अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना और आत्मविश्वास का विकास होता है। उन्होंने खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। प्रतियोगिता में देशभर के नवोदय विद्यालयों के अहमदाबाद, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, हैदराबाद, जयपुर, लखनऊ, पटना, पुणे एवं शिलांग संभागों की टीमें भाग ले रही हैं। समारोह में नवोदय विद्यालय समिति पटना संभाग के सहायक आयुक्त एच. एन. पांडेय, सर्किल इंस्पेक्टर प्रियंका आन...