दुमका, जुलाई 17 -- Dumka News: काठीकुंड/प्रतिनिध। काठीकुंड थाना क्षेत्र के डूमर पहाड़ गांव के निवासी 25 वर्षीय शंभू देहरी (पिता नंदू देहरी) ने गांव के पास जंगल के पेड़ में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार मृतक शंभू देहरी बीते गुरुवार अपने ससुराल ग्राम बोड़बो, आमडापाड़ा से घर लौटा जिसके बाद खाना खा कर जंगल में जा कर फांसी लगा ली। शुक्रवार के सुबह गांव के कुछ चरवाहों ने पेड़ से लटकते हुए शव को देखा जिसके बाद गांव के लोगो बताया , घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई, पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। सूचना मिलते ही काठीकुंड थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की तथा पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हालांकि मृतक के पिता नंदू देहरी ने...