दुमका, जुलाई 17 -- Dumka News: जामा, प्रतिनिधि। दुमका-देवघर मुख्य मार्ग पर सुगनीबाद पेट्रोल पंप के समीप गुरुवार को एक बड़ा हादसा टल गया। यात्रियों से भरा कृष्णा रजत बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में उतर गई। हालांकि चालक की सूझबूझ से बस पलटने से बच गई, जिससे बस में सवार सभी यात्रियों की जान बच गई। घटना के बाद कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी यात्री के घायल होने की सूचना नहीं है और सभी यात्री सुरक्षित है।फोटो संख्या-11-अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में उतरा बस

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...