दुमका, जुलाई 18 -- Dumka News: दुमका, प्रतिनिधि। संत टेरेसा बालिका उच्च विद्यालय में शनिवार को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दुमका जिला शिक्षा पदाधिकारी संजीत कुमार उपस्थित रहे। इस अवसर पर विद्यालय की मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया गया। बोर्ड परीक्षा और विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया। मुख्य अतिथि संजीत कुमार ने कहा कि शिक्षा ही सफलता की कुंजी है। छात्राएं मेहनत और अनुशासन से अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकती हैं। विद्यालय द्वारा प्रतिभाओं को सम्मानित करने का यह प्रयास सराहनीय है। इससे अन्य विद्यार्थियों को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। यह भी पढ़ें- Dumka News: उत्कृष्ट विद्यालय दुमका में प्रतिभा सम्मान सम...