दुमका, सितम्बर 30 -- Dumka News: फूलो-झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल के मुख्य गेट पर बुधवार को छात्र समन्वय समिति ने आउटसोर्सिंग बहाली में स्थानीय और जमीनदाताओं को 100 प्रतिशत हक देने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। समिति के सदस्यों ने गेट पर बैठकर किसी भी आउटसोर्सिंग कर्मी को अंदर प्रवेश नहीं करने दिया। हालांकि मरीज, डॉक्टर और उनके परिजनों को जाने दिया गया। छात्र नेता राजीव बास्की ने कहा कि मेडिकल कॉलेज संताल परगना की धरोहर है, यहां पहला हक स्थानीय और जमीनदाता परिवारों का है। बाहरी लोगों की बहाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मौके पर पुलिस ने समझा-बुझाकर स्थिति को संभाला। यह भी पढ़ें- Dumka News: आउटसोर्सिंग बहाली में स्थानीय को प्राथमिकता की मांग धरने पर बैठे छात्र और जमीनदाता

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...